{"_id":"5c2a499ebdec2256b5425f91","slug":"111546275230-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये, अज्ञात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये, अज्ञात पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-35 शाखा के एटीएम से किसी अज्ञात शख्स ने सेक्टर-36 निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम के गायब होने का पता उस समय लगा जब पीड़ित संतोष कुमार के मोबाइल पर एसएमएस आया। इसके तुरंत बाद संतोष ने अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराकर मामले की शिकायत पुलिस से की। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-35 स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे लेकिन एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले। एटीएम में उनके पीछे दो युवक खड़े थे। संतोष कुमार ने शक जताया कि एटीएम में उनके पीछे खड़े युवकों ने ही एटीएम कार्ड से या मशीन में कोई छेड़छाड़ कर उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाले हैं। थाना पुलिस अब एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।