फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई में कांट्रैक्ट कर्मियों की नियुक्ति पर मनमानी

पीजीआई में कांट्रैक्ट कर्मियों की नियुक्ति पर मनमानी

Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में कांट्रैक्ट कर्मियों की नियुक्ति पर मनमानी
पीजीआई कांट्रैक्ट कर्मियों की नियुक्ति में मनमाना रवैया
विज्ञापन

पुराने रिलीवरों को हटाकर नए की नियुक्ति, लेबर अफसर ने ओपीडी में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीजीआई में कांट्रैक्ट कर्मियों के रिलीवर की नियुक्ति पर मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। हर दूसरे दिन नए रिलीवर की नियुक्ति की जा रही है। इससे पुराने रिलीवर को काम नहीं दिया जा रहा है। हाजिरी नहीं लगने से उनकी सैलरी तक नहीं बन पा रही है। इससे उनमें निराशा है। पुराने रिलीवर का कहना है कि कुछ लोग रुपये लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे हैं।

रुपयों के लालच में वे नए लोगों को काम पर रखते हैं और पुरानों को दरकिनार कर देते हैं। उनका यह भी कहना है कि कई साल से नई पोस्ट क्रिएट नहीं हुुई हैं, इसके बावजूद भर्तियां किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने इस संबंध में पीजीआई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन से गुहार लगाई। यूनियन प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कई दफा शिकायत मिली है। इस बारे में पीजीआई के लेबर आफिसर को बताया गया है। पिछले दिनों लेबर आफिस ने ओपीडी व अन्य जगहों पर छापेमारी कर कांट्रैक्ट कंपनी से कर्मचारियों का रिकार्ड मांगा था, लेकिन अब तक रिकार्ड मुहैया नहीं कराया गया है। यूनियन की ओर से इस संबंध में पीजीआई के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed