फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मैथराथॉन

मैथराथॉन

Mon, 26 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
मैथराथॉन
नेवी के नायकों का उत्साह बढ़ाने को दौड़े लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस के मौके पर मरीन अकेडमी की ओरसे रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें ट्राइसिटी और आसपास के एरिया से लोगाें ने काफी उत्साह से हिस्सा लिया। मैराथन सुबह चंडीमंदिर से 5.45 बजे शुरू हुई और विभिन्न रूटाें से होते हुए सुखना लेक पर 7.30 बजे खत्म हुई। मैराथन का मुख्य मकसद विश्वभर के मर्चेंट नेवी के नायकों को उत्साह बढ़ाना था। मैराथन को चार हिस्सों में बांटा गया। इनमें जनरल, नाविक, महिला और सीनियर सिटीजन की कैटेगरी शामिल रही। इसमें पहला इनाम 51000, दूसरा इनाम 21,000 और तीसरा इनाम 11,000 रखा गया। जनरल कैटेगरी में सुमित कुमार ने पहला, संदीप ने दूसरा और प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अनीता ने पहला, रमनजीत कौर ने दूसरा और रेनू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

नाविक कैटेगरी में विष्णु ने पहला, तनुज ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर सिटीजन वर्ग में शमशेर सिंह पहले और जोगेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश माेंगिया ने विजेताआें को इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


-चंडीमंदिर से शुरू हुई मैराथन, सुखना लेक पर खत्म
-सुमित, अनीता, विष्णु और शमशेर सिंह बने विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed