{"_id":"59482be24f1c1bde588b4702","slug":"111497902050-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय: सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय: सांपला
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाथ कोविंद की जीत पर किसी को संशय नहीं: सांपला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को एनडीए का उम्मीदवार बनाना पार्टी का अहम निर्णय है। इस निर्णय को दूरदर्शिता पूर्ण बताते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा है कि रामनाथ कोविंद एक परिपक्व और सुलझे हुए नेता हैं। राष्ट्रपति पद के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाने से देश में एक नए युग की शुरुआत होगी। उनकी जीत में किसी को भी संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को भी रामनाथ कोविद के समर्थन का एलान करना चाहिए। इससे कांग्रेस की दलित विरोधी छवि भी साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास रामनाथ कोविद के कद का कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसे वह राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सके।