फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 families celebrated the New Year with joyous cries.

Panchkula News: नए साल पर 11 परिवारों में गूंजीं किलकारियां

Fri, 02 Jan 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
11 families celebrated the New Year with joyous cries.
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 1 जनवरी को 6 लड़के और 5 लड़कियों का जन्म, सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नए साल 2026 की पहली सुबह पंचकूला के 11 परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई। 1 जनवरी को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में 11 नवजातों ने जन्म लिया। नवजातों की किलकारियों से अस्पताल परिसर गूंज उठा और यह पल परिवारों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ के लिए भी खास बन गया।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि 1 जनवरी को जन्मे 11 बच्चों में 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 6 बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ जबकि 5 बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी नवजात और उनकी माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखी गई हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने कहा कि नए साल के पहले ही दिन 11 बच्चों का जन्म होना सुखद संयोग है। उन्होंने सभी नवजातों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मां और बच्चे दोनों की सेहत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नवजातों में एक विशेष मामला नारायणगढ़ निवासी प्रियंका का रहा जिन्होंने 1 जनवरी की रात एक बेटे को जन्म दिया। प्रियंका का यह पहला बच्चा है और उनकी डिलीवरी ऑपरेशन के माध्यम से कराई गई। बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रियंका ने भावुक होकर कहा कि नया साल उनके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed