फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 drug smugglers including a head constable arrested, heroin and Rs 65,000 drug money seized

Panchkula News: हेड कांस्टेबल समेत 11 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और 65 हजार ड्रग मनी जब्त

Sun, 25 May 2025 09:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
11 drug smugglers including a head constable arrested, heroin and Rs 65,000 drug money seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह को नशा तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। यही नहीं, इस पूरे रैकेट में बिजली बोर्ड का चौकीदार और कई संगठित नशा सप्लायर शामिल हैं। इस बात का खुलासा एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सिटी थाना 2 के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी की टीमों ने किया। उन्होंने बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 230 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपए ड्रग मनी व तीन वाहन बरामद किए।

नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन 19 मई को शुरू हुआ था। मुखबिर से मिली सूचना पर सिटी होम कॉलोनी खन्ना में छापेमारी कर अमरजीत सिंह निवासी ऊधम नगर श्री मुक्तसर साहिब, अंग्रेज सिंह निवासी करतार नगर खन्ना, शहजाद मोहम्मद बिल्लू और डबली दोनों निवासी न्यू शांति नगर मंडी गोबिंदगढ़, मनजिंदर सिंह राजू निवासी कोटला ढक, सुखबीर सिंह निवासी बसंत नगर खन्ना को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन, 20 हजार ड्रग मनी बरामद की थी। यहां से एक बाइक, इटीओज और स्कॉर्पियो बरामद की गई थीं। अमरजीत सिंह ने खुलासा किया कि वे गुरमुख सिंह निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी खन्ना जोकि बिजली विभाग में सब स्टेशन अटेंडेंट है। काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह निवासी पक्खोवाल रोड लुधियाना से हेरोइन खरीदकर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed