फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   108 ambulance workers union ends strike after Health Minister's intervention

Panchkula News: स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल खत्म की

Wed, 28 Feb 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance workers union ends strike after Health Minister's intervention
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के हस्तक्षेप के बाद 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जेडएचएल (इमरजेंसी मेडिकल और एंबुलेंस सेवाएं प्रदान करने के लिए आउटसोर्स कंपनी) के कर्मचारी नौकरी से निकाले गए साथी कर्मचारियों को बहाल करने और उनके वेतन में सालाना वृद्धि की मांग कर रहे थे। हालांकि हड़ताल के दौरान भी एंबुलेंस सेवाएं निर्विघ्न जारी रहीं।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने यूनियन के सभी मसलों को सुलझाने और पीड़ित कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए जेडएचएल कंपनी के प्रतिनिधियों और यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर वरिंदर कुमार शर्मा और डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कंपनी द्वारा निकाले गए 20 कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही इन मामलों की जांच करने के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कंपनी को सभी कर्मचारियों के लिए सालाना वृद्धि सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed