फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   107 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple

माता मनसा देवी मंदिर में 107 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 01 Feb 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
107 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 107 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न सुरेश कंबोज एवं पैटर्न अवतार सिंह सलारिया ने बताया कि आजकल ट्राईसिटी के अस्पतालों में ठंडी की वजह से रक्त की कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। ब्लड बैंक, गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल अस्पताल सोहाना की टीम द्वारा डॉक्टर रितेश गुलाटी की देखरेख में रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के कमल किशोर शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, श्याम सुंदर अरोड़ा, शिव कांवड़ महासंघ के लक्ष्मण सिंह रावत, राज कुमारी, राजेंद्र कौशल, गुलशन कुमार, काबल सिंह सलारिया, सतगुरु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और साबुन देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed