फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   106 criminal and 73 under trial cases were discussed in the meeting of identified crimes

Panchkula News: चिन्हित अपराधों की बैठक में 106 आपराधिक और 73 अंडर ट्रायल मामलों पर हुई चर्चा

Fri, 13 Dec 2024 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
106 criminal and 73 under trial cases were discussed in the meeting of identified crimes
पंचकूला। सेक्टर-1 उपायुक्त कार्यालय में जिले के चिन्हित अपराधों को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की। इस बैठक में पंचकूला के कुल 106 आपराधिक और 73 अंडर ट्रायल मामलों पर चर्चा की गई। इसमें महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चेन स्नैचिंग से संबंधित मामले शामिल हैं। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों में कोर्ट में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर संगीन मामलों की रिपोर्ट तैयार की जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मामलों की जांच-प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द से जल्द निपटान किया जाए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।
विज्ञापन

जिन संगीन आपराधिक मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे मामलों में न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आपराधिक प्रवृति के लोगों में कड़ा संदेश जाए और वे इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें। अतिरिक्त जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ट ने उपायुक्त को विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए मामलों में की गई कार्रवाई की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एसीपी आशीष कुमार ने उपायुक्त को आश्वासन दिलाया कि आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया में और तेजी लाकर न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौहान, एसडीएम कालका राजेश पुनिया, नगराधीश विश्वनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed