फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.03 lakh cheated from elderly people in the name of increasing credit card limit

Panchkula News: बुजुर्ग से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.03 लाख ठगे

Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
1.03 lakh cheated from elderly people in the name of increasing credit card limit
साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुजुर्ग से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.03 लाख रुपये की ठगी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-2 निवासी 70 वर्षीय पवन मित्तल के बताया कि 28 दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को बैंक में क्रेडिट कार्ड ऑफिसर बताया। महिला ने बुजुर्ग को उनके दो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच दिया। उसने उन्हें लिमिट बढ़ाने के लिए अपने मोबाइल बैंकिंग एप पर बताए तरीके से काम करने को कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्देशों का पालन करने के दौरान उनके बैंक खाते से 1 लाख 03 हजार रुपये की कटौती का मैसेज आया। जब उन्होंने महिला से इस बारे में बात की तो उसने इसे डमी ट्रांजेक्शन बताया और पैसे वापस आने का आश्वासन दिया। इंतजार करने के बाद रुपये वापस नहीं आए। शिकायतकर्ता ने दोबारा फोन कर पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन फोन करने वाली महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। फ्रॉड का पता चलने के तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने बैंक के टोल- फ्री नंबर पर कॉल कर अपने कार्ड को ब्लाॅक करवा दिया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed