फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10.25 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of earning profit by investing

Panchkula News: पंचकूला में लौटा पंजा, कालका में खिला कमल

Wed, 09 Oct 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
10.25 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of earning profit by investing
जीत की घोषणा होते ही दोनों पार्टियों के समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी में झूमने लगे, जुलूस निकाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विधानसभा आम चुनाव-2024 में कांग्रेस ने पंचकूला में दस साल बाद वापसी की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को 1976 मतों से हराकर जीत हासिल की है। चंद्रमोहन बिश्नोई को कुल 67253 जबकि भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता को 65277 वोट मिले। दूसरी तरफ कालका विधानसभा सीट पर पांच साल बाद फिर कमल खिला है। यहां भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी को 10833 मतों से हराकर जीत हासिल की है। शक्ति रानी शर्मा को 60612 जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 49729 ही मत मिले।

दोपहर बाद रुझानों के जीत में परिवर्तित होते ही सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट काॅलेज और सेक्टर-14 स्थित महिला महाविद्यालय में ढाेल नगाड़े बजने लगे। महिला महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ता शक्ति रानी शर्मा की जीत की खुशी में झूमने लगे। दूसरी तरफ गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्रमोहन की जीत की घोषणा होते ही जुलूस निकालकर सड़कों पर निकल आए। सुबह से ही दोनों मतगणना केंद्रों पर सभी पार्टियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। रुझान के अनुसार प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और मायूसी झलक रही थी। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के खेमे में ढोल बजने लगता। दोनों विधानसभा हलकों से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पंचकूला विधानसभा सीट से दस जबकि कालका से सात प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

कालका विधानसभा प्रत्याशी वाइज वोट

शक्ति रानी रानी शर्मा - 60612 वोट भाजपा
प्रदीप चौधरी - 49729 वोट कांग्रेस पार्टी
गोपाल सुखोमाजरा - 31729 वोट निर्दलीय
चरण सिंह - 1374 वोट बहुजन समाज पार्टी
ओम प्रकाश गुर्जर - 858 वोट, आम आदमी पार्टी
अमित शर्मा - 582 वोट निर्दलीय
विशाल - 377 वोट निर्दलीय
पंचकूला
चंद्रमोहन 67253 वोट कांग्रेस
ज्ञानचंद गुप्ता 65277 वोट भाजपा
प्रेम गर्ग 3329 आम आदमी पार्टी
डॉ. के. चौधरी 1374 वोट इनेलो
सुशील गर्ग 1153 जेजेपी
भारत भूषण गुज्जर 58 वोट भारतीय वीर दल
किसान सिंह नेगी 110 वोट राइट टू रिकॉल पार्टी
एमपी शर्मा 299 वोट निर्दलीय
सरोज बाला 144 वोट निर्दलीय
नताशा सूद 223 वोट निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed