{"_id":"5c7edfd7bdec2275a469f067","slug":"101551818711-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड मंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड मंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा से मिली बैडमिंटन की प्रेरणा : सिद्धार्थ
युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेंस डबल में सिल्वर मेडल हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मैं चाचा को बैडमिंटन खेलते देखता था और उनको देखकर ही मुझको बैडमिंटन खेलने की प्रेरणा मिली। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय शटलर सिद्धार्थ जाखड़ का। मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि निश्चित रूप से बैडमिंटन या कोई भी खेल हो उसमें प्रेरणा होना आवश्यक है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने हाल ही में विदेशी सरजमीं पर कई मेडल जीते हैं।
युगांडा के कंपाला में आयोजित युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2019 में भारत के सिद्धार्थ जाखड़ ने हिस्सा लिया। इसमें सिद्धार्थ ने मेंस डबल में सिल्वर मेडल हासिल प्राप्त किया। वहीं सिंगल्स के मुकाबलों में सिद्धार्थ क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। इसके बाद सिद्धार्थ ने केन्या में दूसरी बैडमिंटन प्रतियोगिता खेली। केन्या के नैरोबी में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने सिंगल्स में ब्रोंज मेडल हासिल किया और मेंस डबल के मुकाबलों में सिद्धार्थ ने दूसरा ब्रोंज मेडल हासिल किया। इसके बाद सिद्धार्थ योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर दिल्ली में प्रतिभागिता करेंगे। इसका आयोजन 26 से 31 मार्च को दिल्ली में होना है।
इससे पहले भी सिद्धार्थ कई इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मूल रूप से सिद्धार्थ भिवानी के गांव धारवानवास के रहने वाले हैं। फिलहाल सिद्धार्थ एलआईसी ऑफिस भिवानी में कार्यरत हैं ऑल इंडिया एलआईसी के 6 बार के चैंपियन हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
2016 में सीनियर नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था
इससे पहले भी 25 से 28 अक्टूबर को इजिप्ट में हुई इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ में भारत की ओर से खेलते हुए मेंस डबल में कांस्य पदक प्राप्त किया था। सिद्धार्थ ने 2018 में आयोजित आल इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। उन्होंने 2016 में सीनियर नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल, 2015 में नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वहीं ऑल इंडिया एलआईसी के गेम्स में भी सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।