फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बूंदाबांदी व शीतलहर से मौसम फिर सर्द

बूंदाबांदी व शीतलहर से मौसम फिर सर्द

Sat, 26 Jan 2019 01:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी व शीतलहर से मौसम फिर सर्द
बूंदाबांदी और शीतलहर से मौसम फिर सर्द
विज्ञापन

दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बूंदाबांदी और दोपहर बाद चली शीत लहर ने एक बार मौसम फिर से सर्द कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हालांकि, धूप अच्छी खिली थी, लेकिन शीत लहर ने धूप के असर को कम कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात के वक्त धुंध छाई रहेगी। तीनों दिन रुक-रुककर शीत लहर चलने की संभावना है। अगले तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। मौजूदा समय में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वीरवार रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार रात ही जम्मू कश्मीर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ था। उसका असर चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में पड़ा। चंडीगढ़ में सुबह पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। चंडीगढ़ में करीब 0.1 एमएम और बाहरी इलाकों में 0.2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे। उसके बाद आसमान खुला। करीब दो बजे तेज हवाएं चलीं। उसके बाद मौसम फिर से सर्द हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 तक सर्द हवाएं जारी रहेंगी। उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed