फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   100% vaccination done in 20 villages of the district, vaccination completed in 20 villages of Kalka, Raipurrani, Morni, Kot, Surajpur

जिले के 20 गांवों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण, कालका, रायपुररानी, मोरनी, कोट, सूरजपुर के 20 गांवों में पूरा हुआ टीकाकरण

Mon, 12 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination done in 20 villages of the district, vaccination completed in 20 villages of Kalka, Raipurrani, Morni, Kot, Surajpur
पंचकूला। जिले के 20 गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण हो गया है। ये गांव कालका, रायपुररानी, मोरनी, कोट और सूरजपुर में पड़ते हैं। यहां महिलाओं के साथ ही युवाओं और वृद्धों का सौ फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है। कुछ गांवों में टीकाकरण होना बाकी है जिसे पूरा करना विभाग की टीम का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पंचकूला की रोग प्रतिरोधक अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में काफी हद तक टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के माध्यम से टीकारण का कार्य तेजी के साथ किया गया और नतीजा यह हुआ कि अब ज्यादातर ग्रामीणों को सौ फीसदी टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले के इन गांवों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण
बिटना, रामपुर, अंब की भुद, टांडावाला, नीमवाला, घाट बागरा, नाथन, कोले, काटल, कैंडिला, टेलों, जामला, मारर, रफ, कियार्का, सामू, बनोलू, मंजार, सिली, अलीपुर, कोटियां में सौ फीसदी टीकाकरण हो गया है। पंचकूला के सिविल अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। यह जानकारी रोग प्रतिरोधक अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जा रहा है कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टीके सोमवार को लगाए जाएं। इसके लिए अस्पताल की गायिनी केंद्र में यह मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed