फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   100 Crore sharing tender stays in Urban Bodies

शहरी निकायों में 100 करोड़ तक के साझा टेंडर पर रोक

Thu, 27 Feb 2020 11:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
100 Crore sharing tender stays in Urban Bodies
हरियाणा के सभी शहरी स्थानीय निकायों में अब सौ करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के सांझा टेंडर नहीं होंगे। प्रदेश सरकार ने एक से अधिक ठेकेदारों के मिलकर टेंडर लेने पर रोक लगा दी है। इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। जिसे देखते हुए स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने सभी निकायों को यह निर्णय लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। निकाय मंत्री अनिल विज ने सदन में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

विज सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सवाल का जवाब दे रहे थे। पंवार ने सदन में पूर्व निकाय मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विज ने कहा कि विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता लाने के मद्देनजर व ठेकेदारों का एकाधिकार खत्म करने के उद्देश्य से भविष्य में 100 करोड़ रुपये तक के कार्य अब ठेकेदारों के समूह को संयुक्त रूप से न देकर अलग-अलग आवंटित किए जाएंगे। कांग्रेस विधायक पंवार ने कहा कि सोनीपत शहर के बस स्टैंड के पास गुजर रहे नाला नंबर 6 को ढकने का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। 25 जुलाई 2017 को इसका टेंडर हुआ था। 3 नवंबर 2018 तक काम खत्म होना था। निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण ड्रेन पूरी तरह बंद है। लोगों के घरों में एक-एक फुट पानी घुसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके टेंडर की कुल राशि का पांच प्रतिशत हिस्सा पूर्व निकाय मंत्री ने लिया है। पूर्व मंत्री व उनके पति कमांडो लेकर घूमते हैं, वे उन्हें किसने दिए हैं। विकास कार्यों का नारियल भी वहीं फोड़ रहे हैं, क्या शहरी निकाय मंत्री ने अपना मंत्रालय उन्हें सबलेट किया है। इस पर विज ने विधायक को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग जीतकर भी आहत रहते हैं। जब आपने उन्हें हरा दिया तो खुश रहो। वे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराते रहे हैं और आगे भी कराएंगे। ड्रेन निर्माण से किसी के घर को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

18 महीने में पूरा करा लेंगे काम
अनिल विज ने कहा कि ड्रेन का कार्य 25 करोड़ रुपये से पूरा होना था। ठेकेदार निर्धारित समय अवधि में कार्य को पूरा नहीं कर पाया, जिसके फलस्वरूप कार्य का अनुबंध रद्द कर दिया गया। कार्य को नई सिरे से निविदा आमंत्रित कर पिछली एजेंसी की जोखिम लागत के आधार पर 18 महीने में पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, चाहे पक्ष के हों या विपक्ष के
अनिल विज ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर किसी भी तरह की भ्रष्टाचार की जानकारी सदन के सदस्यों के पास है तो वे उनके संज्ञान में ला सकते हैं। वे उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह उतरेंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed