फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   100-bed hospital to be built in Sector-26

सेक्टर - 26 में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल

Tue, 11 Aug 2020 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
100-bed hospital to be built in Sector-26
पंचकूला। सेक्टर-26 के पॉली क्लीनिक को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। इससे घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सेक्टर-6 में बनने वाले चाइल्ड केयर अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के भी आदेश दिए। यहां जच्चा-बच्चा देखभाल के सभी प्रबंध होंगे। पंचकूला स्वास्थ्य सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने रत्तेवाली में बनने वाली पीएचसी का मामला भी उठाया। गुप्ता ने कहा कि रत्तेवाली के ग्रामीणों की अरसे से लंबित मांग जल्द पूरी की जाएगी। बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति के आदेश भी विधान सभा अध्यक्ष ने दिए। उन्होंने कहा कि बरवाला की सीएचसी में रोजाना करीब 300 की ओपीडी है, इसलिए वहां डॉक्टर्स की संख्या बढ़ाई जानी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. एसबी कंबोज और जिले की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर को विशेष रूप से हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में जिले में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों की गहन समीक्षा की गई। इनकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल, सेक्टरों में स्थित डिस्पेंसरियों और कस्बों और ग्राम स्तर पर बने सामुदायिक केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। गुप्ता ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम संबंधी प्रबंधों का ब्योरा भी लिया।
विज्ञापन

सैनिटाइज अभियान चलाएंगे
कोविड योद्धाओं को सम्मानित करने की योजना भी बैठक में बनाई गई। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि पंचकूला नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे। कोरोना काल में बढ़ती भिखारियों की संख्या को भी विस अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से मिलकर इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में ट्रामा सेंटर्स के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के चारों तरफ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुके हैं। यह शहर हरियाणा की प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है, तो हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है। इसलिए यहां की सभी मुख्य सड़कों पर ट्रामा सेंटर समय की आवश्यकता बन गई है। यहां की मुख्य सड़कों पर ट्रामा सेंटरों की स्थापना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार की क्षमता का है सिविल अस्पताल
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल एक हजार बेड की क्षमता का बनाया गया है। इसमें सभी सीरियस पेशेंट को भर्ती किया जाता है। किसी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अस्पताल बनने के बाद सेक्टर -26 के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed