{"_id":"6696670d7c4da2f5720e75df","slug":"10-year-old-child-washed-away-in-drain-in-panchkula-ndrf-and-police-searching-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में नाले में बहा 10 साल का बच्चा: खेलते हुए पैर फिसलने से हुआ हादसा, ढूंढ रही NDRF की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में नाले में बहा 10 साल का बच्चा: खेलते हुए पैर फिसलने से हुआ हादसा, ढूंढ रही NDRF की टीम
Tue, 16 Jul 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:01 PM IST
सार
पंचकूला के बुढ़नपुर में मंगलवार को तेज बारिश के बाद एक बच्चा बरसाती नाले में बह गया। बच्चे को ढूंढने के लिए मौके पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा है।
विज्ञापन
नाले में बहे बच्चे को ढूंढते एनडीआरएफ के जवान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के बुढ़नपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को तेज बारिश के बाद बुढ़नपुर में एक बरसाती नाले में 10 साल के बच्चा बह गया। सूचना पाते ही एनडीआरएफ पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसके दोनों बेटे खेलते हुए नाले के पास पहुंच गए। इस दौरान बड़े बेटे सिमरत का पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। भाई को नाले में गिरता देख छोटा बेटा वरुण घर पहुंचा और पिता को इसकी जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना पाते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड एंबुलेंस मौके पर पहुंची उसके बाद एनडीआरएफ को सूचना दी गई। एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में अभी जुटी हुई है।