{"_id":"6ab6d99bf820b104420f87e5","slug":"10-municipal-committees-formed-after-100-days-everyone-from-the-commissioner-to-tax-officers-had-to-hit-the-field-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141833-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 100 दिन बाद बनी 10 निगम कमेटियां, कमिश्नर से लेकर टैक्स अफसर तक को फील्ड में उतरना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 100 दिन बाद बनी 10 निगम कमेटियां, कमिश्नर से लेकर टैक्स अफसर तक को फील्ड में उतरना पड़ा
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के गठन के करीब 100 दिन बाद आखिरकार शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर दो बड़े फैसले लिए गए हैं। एक तरफ मेयर श्यामलाल बंसल ने तीन महीने से लटकी पड़ी 10 एमसी कमेटियों का गठन कर सभी 20 पार्षदों को चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्य बनाकर जिम्मेदारी बांटी है, तो दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन को कमिश्नर से लेकर जोनल टैक्सेशन ऑफिसर तक 13 बड़े अधिकारियों को खुद फील्ड में उतारना पड़ा है। आदेश के अनुसार अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में नहीं बैठेंगे, बल्कि सड़कों, गलियों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लॉटों, कचरा वल्नरेबल पॉइंट्स और कम्युनिटी एरिया में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। सैनिटेशन, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, अवैध विज्ञापन, चल रहे विकास कार्य, हॉर्टिकल्चर, रोड-गली क्लीनिंग और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन जैसी सभी सेवाओं की मॉनिटरिंग अधिकारी खुद करेंगे। साथ ही सफाई कर्मचारियों की तैनाती और उनकी कार्यप्रणाली को भी देखेंगे, ताकि वार्ड में कहीं भी गंदगी न रहे।
इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी अगुवाई खुद कमिश्नर विनय कुमार, आईआरपीएस कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 10 की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है। ज्वाइंट कमिश्नर-1 सिमरनजीत कौर, एचसीएस को वार्ड 5 और ज्वाइंट कमिश्नर-2, गौरव चौहान, एचसीएस को वार्ड 2 की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल को वार्ड 19, 20, डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अभे सिंह को वार्ड 10, 11, 12, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निशा शर्मा को वार्ड 17, 18, सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर नरेंदर कुमार को वार्ड 13, 15, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमोद को वार्ड 1, 3, असिस्टेंट इंजीनियर राजेश चंदेल को वार्ड 14, 16, अजय गौतम को वार्ड 4, 8, सेक्शन ऑफिसर विनोद को वार्ड 6, मीनू को वार्ड 7 और जोनल टैक्सेशन ऑफिसर आकाश कपूर को वार्ड 9 का प्रभार सौंपा गया है।
मेयर की 10 कमेटियां और चेयरमैन
डॉग मॉनिटरिंग - सुरेश वर्मा। लेगेसी वेस्ट - परमजीत , सैनिटेशन - राजकुमार जैन, हॉर्टिकल्चर - पार्थ गुप्ता, स्ट्रीट लाइट - भारत हितेषी, रेवेन्यू - डॉ. परमजीत कौर, बायो-रेमेडिएशन - मनीषा जांगड़ा, रोड स्वीपिंग - जय कौशिक, वॉटर सप्लाई - राकेश गोयल, सीवरेज - हरिंदर मलिक।
विज्ञापन
निगम ने व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए रोजाना हस्ताक्षरित निरीक्षण रिपोर्ट जमा करने का नियम बनाया है। रिपोर्ट में सफाई की स्थिति, मिली कमियां और की गई सुधारात्मक कार्रवाई का पूरा ब्यौरा होगा। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। लोगों द्वारा माैके पर दी जाने वाली शिकायत का निवारण किया जाएगा।
विनय कुमार, निगम आयुक्त