फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 miscreants of the gang who committed online fraud of 20.41 crores arrested

Panchkula News: 20.41 करोड़ की ऑनलाइन धाेखाधड़ी कर चुके गिरोह के 10 शातिर काबू

Wed, 02 Jul 2025 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
10 miscreants of the gang who committed online fraud of 20.41 crores arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला पुलिस ने लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ महाराष्ट्र और यूपी के विभिन्न शहरों में रेड करके की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ देश के करीब 70 जिलों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह अब तक 20 करोड़ 41 लाख 34965 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है। आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 14 कैश डिपाॅजिट बाउचर, 10 बैंक बाउचर बुक, 25 बैंक अकाउंट पासबुक, 23 बैंक चेकबुक, दो क्यूआर कोड, 10500 रुपये की नकदी, फर्जी फर्म स्टांप, राशि के साथ दो साइन किए चेक और नौ क्रेडिट डेबिट कार्ड बरामद की गई हैं।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला पुलिस की ओर से लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पटियाला की टीम ने तकनीकी मदद से ट्रैक करके महाराष्ट्र व यूपी के विभिन्न शहरों में रेड की। टीम ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 10 शातिरों को उनके ठिकानों से दबोचा। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों में हो रही ट्रांजेक्शन, इनकी ओर से वारदातों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल डिवाइस और आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर यह कार्रवाई की गई। शर्मा ने बताया कि आरोपियों अब तक करीब 20 करोड़ 41 लाख 34965 रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस पैसों को आरोपी अपने साथियों के पास उनके बैंक खातों में या क्रिप्टो करंसी के जरिये विदेशों में भेजते थे।
विज्ञापन

एससपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देश के करीब 70 जिलों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में विभिन्न राज्यों की पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के और साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पकड़े सात आरोपियों के खिलाफ पटियाला के साइबर क्राइम थाने में छह जून 2025 को 88 लाख 51 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ 5 करोड़ 23 लाख 88521 रुपये की ठगी का केस 27 नवंबर 2024 को दर्ज हुआ था। आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि और अहम खुलासे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed