{"_id":"609c09de8ebc3e8dc456a003","slug":"10-mini-bus-ambulances-in-panchkula-ambala-hospital-to-deliver-critical-patients-panchkula-news-pkl413142684","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला, अंबाला में 10 मिनी बसें एंबुलेंस गंभीर मरीजों को पहुंचाएंगी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला, अंबाला में 10 मिनी बसें एंबुलेंस गंभीर मरीजों को पहुंचाएंगी अस्पताल
विज्ञापन
चंडीगढ़। दस 10 मिनी बस एंबुलेंस पंचकूला व अंबाला में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने का काम करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को चंडीगढ़ से दस एंबुलेंस हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं। पूरे प्रदेश के लिए ऐसी कुल 110 मिनी बस-एंबुलेंस को तैयार किया गया है।
एंबुलेंस को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एंबुलेंस के चालकों से बातचीत की और बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने उनको समझाया कि कोविड-19 के दौरान एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाना केवल नौकरी करना नहीं, बल्कि सेवा-भाव का कार्य है। रोडवेज विभाग में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और एंबुलेंस में चालक का कार्य करने का ‘नेचर ऑफ जॉब’ अलग प्रकार का है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय में परस्पर सहयोग ही लोगों के दुख दर्द को कम कर देता है।
110 मिनी बसों की यात्री सीटों को हटाकर उनकी जगह बेड लगाकर एंबुलेंस में परिवर्तित किया है। प्रत्येक एंबुलेंस में 4 बेड, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट व प्राथमिक उपचार किट आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिला में एक-एक बड़ी एसी बस भी उपलब्ध रहेगी, जिसको आईसोलेशन सेंटर की तरह प्रयोग किया जा सकेगा।