{"_id":"690e614cd95f25b11c0b0885","slug":"10-buses-equipped-with-state-of-the-art-facilities-will-run-on-the-panchkula-to-delhi-and-hisar-route-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129161-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला से दिल्ली और हिसार रूट पर दौड़ेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला से दिल्ली और हिसार रूट पर दौड़ेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बसें
विज्ञापन
रोडवेज बेड़े में 20 नवंबर तक शामिल होंगी बीएस-6 मॉडल की नई बसें
चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। यात्रियों की सुविधा और सफर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए रोडवेज बेड़े में जल्द ही दस नई बसें शामिल होने जा रही हैं। ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस बीएस-6 (भारत स्टेज-6) मॉडल की हैं जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी।
रोडवेज प्रबंधन के अनुसार नई बसें अगले सप्ताह तक यानी 15 नवंबर तक पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, साइट नंबर-2 स्थित डिपो में पहुंच जाएंगी। इनका संचालन 20 नवंबर से दिल्ली और हिसार रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।
बसों में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, जीपीएस ट्रैकिंग और इमरजेंसी सेफ्टी फीचर्स जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। बसों के अंदरूनी हिस्से को भी पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है ताकि लंबी यात्राओं में थकान महसूस न हो।
विज्ञापन
पंचकूला डिपो के जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि बीएस-6 बसें ईंधन की बचत करने के साथ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हैं। इन बसों के इंजन नवीनतम उत्सर्जन मानकों पर आधारित हैं जिससे हवा में निकलने वाले हानिकारक धुएं की मात्रा काफी घट जाती है। इससे न केवल वायु प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि डीजल की खपत भी घटेगी जिससे रोडवेज को आर्थिक लाभ होगा।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट और जीपीएस सिस्टम भी लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को समय पर सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा। विभाग की योजना पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की भी है। आने वाले महीनों में और भी आधुनिक बसें शामिल कर परिवहन सेवाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। संवाद
क्या है बीएस-6 बसों की खासियत
नवीनतम बीएस-6 उत्सर्जन मानक से लैस इंजन
पुराने मॉडलों की तुलना में 70 प्रतिशत तक कम प्रदूषण
बेहतर माइलेज और ईंधन दक्षता
अत्याधुनिक सुरक्षा व ट्रैकिंग सिस्टम, पर्यावरण के अनुकूल और अधिक आरामदायक