फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1 lakh rupees theft in panchkula sector-1 house

कोठी के बाथरूम की अलमारी से चोर ले उड़े लाखों कैश और गहने

Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
1 lakh rupees theft in panchkula sector-1 house
शहर के पॉश इलाके सेक्टर-2 की कोठी नंबर-1 में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को सोचने पर विवश कर सकता है। क्योंकि चोरों ने कोठी में दाखिल होकर किसी कमरे की अलमारी या बेड में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ नहीं किया। बल्कि अज्ञात चोर कोठी में दाखिल होकर सीधे कमरे के साथ अटैच बाथरूम में पहुंचे। फिर वे बाथरूम में बनी कपबोर्डनुमा अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये कैश और सोने के गहने ले उड़े। शुक्रवार की देर रात वारदात को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोरों ने कोठी में दाखिल से पहले शीशे की खिड़की खोली और फिर आगे जाली की खिड़की को चिटकनी सहित उखाड़ दिया। इसके बाद वे कोठी में दाखिल होकर सीधे कमरों के साथ अटैच बाथरूम तक पहुंचे और वारदात कर रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन

सोता रहा परिवार... चोर कर गए काम
हैरत की बात यह है कि चोर कोठी की खिड़की तोड़कर जिस समय अंदर दाखिल होकर बाथरूम तक पहुंचे और फिर उसमें बनी अलमारी के लॉकर को तोड़कर कैश और गहने ले उड़े, उस दौरान परिवार कोठी में ही सो रहा था। कोठी की पहली मंजिल के कमरों में दो भाई अपने परिवार के साथ सो रहे थे। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उनके मां-बाप सो रहे थे। बावजूद इसके किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। नतीजतन चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जुटाए साक्ष्य
पारिवारिक सदस्यों को वारदात का पता उस समय लगा, जब वे नींद से जागे। उन्होंने बाथरूम की अलमारी टूटी देख तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ के बाद मौका-ए-वारदात की बारीकी से पड़ताल की। मामला पेचीदा जान पड़ने पर गहनता से तहकीकात के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया। एक्सपर्ट्स ने मौके से साक्ष्य कई जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी करीबी पर शक...
पुलिस को शुरूआती जांच में वारदात को अंजाम देने के पीछे परिवार के किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। क्योंकि यह चोरी का कोई सामान्य मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed