{"_id":"62fe9b030690cc58196aca3d","slug":"1-94-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-couriers-from-women-and-registering-complaints-pkl-office-news-pkl459819455","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से कोरियर भेजने और शिकायत दर्ज करवाने के नाम पर 1.94 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से कोरियर भेजने और शिकायत दर्ज करवाने के नाम पर 1.94 लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर थाने में ठगी के दो मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहला मामले में सेक्टर-9 निवासी महिला को कोरियर भेजने का झांसा देकर 99 हजार रुपये ठगे हैं। दूसरे मामले में महिला से एनी एप डाउनलोड करवाकर खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
साइबर थाने के अनुसार सेक्टर-9 निवासी महिला को कोरियर भेजने का झांसा देकर 99 हजार रुपये ठगा गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह डॉक्टर है। उनके घर पर कोरियर करनाल से भेजा गया था। कूरियर 9 अगस्त की शाम 5 बजे तक शिकायतकर्ता के घर नहीं आया तो उन्होंने साइट से कूरियर कंपनी का नंबर लिया। इसके बाद उन्होंने नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका कोरियर वापस आ गया है, क्योंकि घर पर कोई नहीं मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता दूसरे नंबर से फोन किया। व्यक्ति ने कहा कि अब आपको शिकायत दर्ज करवानी पड़ेगी।
इसके लिए आपके पास एक लिंक भेजा जाएगा और दो रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता ने दो रुपये उस लिंक पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने आश्वासन दिया कि उनका कोरियर शाम तक आ जाएगा और आरोपी ने भेजा लिंक भी डिलिट करवा दिया। शाम तक कोरियर नहीं आया और आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। शाम 6 से 6.2 बजे के बीच खाते से कुल 99,996 रुपये निकाल लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
एनी एप डाउनलोड करवाकर निकाले रुपये
एनी एप डाउनलोड करवाकर महिला के खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वह स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत है। 11 जुलाई को उन्होंने ऑनलाइन जूते आर्डर किए थे। उनके द्वारा डिलीवरी के समय कैश में पेमेंट की गई थी।
उनके पास गलत नंबर के जूते आ गए थे। 27 जुलाई को जूते रिप्लेस करने के लिए आनलाइन कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया तो उन्हें साइट पर कस्टमर केयर नंबर मिला। शिकायतकर्ता ने दिए नंबर पर बात की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को एनी एप डाऊनलोड करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड कर ली। आरोपी ने डिटेल भरने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने डिटेेल भर दी। इसके बाद महिला के खाते से अलग -अलग ट्रांजेक्शन में कुल 95727 रुपये निकल गए। इसके बाद बैंक और पुलिस में सूचना दी गई।