पलवल। टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाले नीरज चोपड़ा का जादू जिले के युवाओं पर छाया हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार यूनुस खान व उनकी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के पास 180 फीट की नीरज चोपड़ा की एक पेंटिंग बनाई गई है। इसका उद्घाटन सोमवार को जिला खेल अधिकारी मैरी मसीही, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी बलवान सिंह व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने किया।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मैरी मसीही ने कहा कि खेल भावना को बढ़ाने व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यूनुस खान और उनकी टीम वीरपाल, चेतन, कृष्णा, अनुज, ओम कुमार द्वारा यह पेंटिंग बनाई गई है। बताया कि यह पेंटिंग युवाओं को खेलों के प्रति अपना प्रेम बढ़ाने और समर्पण दर्ज करने के लिए बनाई गई है। संवाद