{"_id":"6abc13be14850abc950e15d1","slug":"youths-is-keeping-watch-at-night-to-stop-drug-supply-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115973-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए रात में युवाओं की टीम कर रही पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए रात में युवाओं की टीम कर रही पहरेदारी
विज्ञापन
नशे, जुए व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खेड़ली कलां में हुई चौथी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना क्षेत्र के गांव खेड़ली कलां में नशा, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन गेमिंग व चोरी जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गांव में चौथी महापंचायत की गई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव को पूर्ण रूप से नशामुक्त करने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गांव में गठित कमेटी की निगरानी में करीब 30 ग्रामीण युवाओं की टीम रोजाना रात के समय गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर पहरेदारी कर रही है। रात में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है ताकि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते या सेवन करते पकड़ा जाता है तो उसे तुरंत पुलिस के हवाले किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच राशिद ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि गांव के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी गंभीर बुराई से बचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास से पिछले 10 दिनों में अवैध गतिविधियों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने ग्रामीणों की इस अनूठी और सराहनीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ इस लड़ाई में ग्रामीणों को पूरा सहयोग देगा।
पंचायत में पूर्व सरपंच आस मोहम्मद, असरू, कासम, गुलाम सिंह नंबरदार, मजीद नंबरदार, हाजी आसीन, हाजी अब्दुल गनी, रोजदार, डॉक्टर जफर, जुबेर, साकिर व तौफिक खान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।