{"_id":"6abc18829a11212eb6008808","slug":"mason-electrocuted-while-working-loses-his-life-palwal-news-c-24-1-pal1008-128624-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: काम के दौरान बिजली की चपेट में आया राजमिस्त्री, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: काम के दौरान बिजली की चपेट में आया राजमिस्त्री, गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। भंडोली गांव में मकान निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से 36 वर्षीय राजमिस्त्री कैलाश की मौत हो गई। काम के दौरान उसके हाथ में मौजूद सरिया मकान के सामने से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गई।
उसके चाचा सियाराम ने बताया कि कैलाश भंडोली में विक्रम सिंह तोमर के यहां भट्टे पर रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। वह भंडोली में महिंदर सिंह तोमर के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैलाश मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला जालौन के गांव कामथा का रहने वाला था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 वर्ष और छोटा बेटा 7 वर्ष का है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से हसनपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।