{"_id":"6abc199f2a6d6be49f0151a9","slug":"haryanas-mens-and-womens-teams-dominate-palwal-news-c-24-1-pal1008-128620-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हरियाणा की महिला-पुरुष टीमों का दबदबा, पंजाब दोनों मुकाबला हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हरियाणा की महिला-पुरुष टीमों का दबदबा, पंजाब दोनों मुकाबला हारा
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 42-26 और महिला वर्ग में 48-45 से दर्ज की जीत, विजेता टीमों को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हरियाणा और पंजाब के बीच सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों ने पंजाब की टीमों को हरा दिया। पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 42-26 से हराया। वहीं, महिला टीम 48-45 से जीती।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मध्य प्रदेश के सांसद बीडी शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम और उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीमों को 1.51-1.51 लाख रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीमों को एक-एक लाख रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, एसपी दीप्ति गर्ग, एडीसी उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, उपनिदेशक खेल राममेहर, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।