फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth's body with hands tied found in field

Palwal News: खेत में मिला युवक का हाथ बंधा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth's body with hands tied found in field
लाहबास निवासी 28 वर्षीय अब्बास के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना खंड के मंडीखेड़ा गांव स्थित एस्टर कार्गो प्राइवेट लिमिटेड के पास मंगलवार सुबह करीब 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लाहबास गांव निवासी अब्बास पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है। शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में उल्टा पड़ा मिला, जिसके दोनों हाथ स्वापी (अंगोछे) से बंधे हुए थे और बनियान के अंदर घुसे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले जलालपुर गांव निवासी इसुप के परिवार के सदस्यों ने, जो पास के खेत में काम करने गए थे, शव को देखा। उसी दौरान मंडीखेड़ा गांव की महिलाएं भी चारे (नयार) के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। शव मिलने की खबर फैलते ही देखते ही देखते मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद करीब 11 बजे डायल 112 और नगीना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के शव के पास से एक छोटा कीपैड मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात घर से निकला था अब्बास
घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैली, परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की। अब्बास अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसका एक छोटा भाई है। लाहबास गांव के ग्रामीणों के अनुसार, अब्बास सोमवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। लाहबास के सरपंच अफसर खान ने बताया कि सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ पहले नगीना थाना पहुंचे और फिर मंडीखेड़ा जिला अस्पताल गए।

नगीना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शव के हाथ बंधे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed