फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth working in the field dies of current

करंट लगने से ग्रामीण की मौत, निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth working in the field dies of current
होडल। बिजली निगम की लापरवाही के कारण शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में तार काफी नीचे लटकते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह गांव भिडूकी निवासी कुंवरपाल की खेतों में कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ, जेई व एक अन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई कुंवरपाल खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। उनके खेतों में बिजली की तारें काफी नीचे लटकी हुई हैं। काम करते समय उसके भाई कुंवरपाल को बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में कहा कि वह इस मामले में पहले भी बिजली विभाग को सूचित कर चुका है कि खेतों में तार काफी नीचे लटके हैं। खैंच में इंसूलेटर नहीं लगा होने के कारण करंट आ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि 30 जून को उसके भाई ने लाइन में आ रहे करंट के बारे में विभागीय एसडीओ, जेई व एक अन्य अधिकारी को फोन से सूचित कर शिकायत की थी कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसकी वजह से उक्त हादसा हो गया और उसके भाई की मौत हो गई। अगर विभागीय अधिकारी उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते और समय रहते दुरुस्त करते तो यह हादसा नहीं होता। शिकायतकर्ता ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार उक्त अधिकारियों को बताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने किशन सिंह की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed