{"_id":"6161c7118ebc3e2eeb326be6","slug":"youth-returning-from-duty-shot-dead-relatives-jammed-palwal-news-noi609533775","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
होडल में युवक की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों को समझाते डीएसपी सज्जन सिंह।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। शहर के गोयल नर्सिंग होम में कार्यरत लोक संपर्क अधिकारी ताराचंद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताराचंद शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहे थे। हसनपुर रोड स्थित ग्रीन वाटिका के समीप बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने ताराचंद के भाई की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
होडल थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार, गांव बेढ़ा पट्टी निवासी महेश ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसका छोटा भाई ताराचंद प्रतिदिन की तरह नर्सिंग होम में ड्यूटी पर गया था। लगभग शाम पांच बजे तक भाई घर लौट आता था। लेकिन, देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद उन्हें किसी धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर घर से सड़क की तरफ भाई ताराचंद को ढूंढता हुआ हसनपुर रोड की तरफ पहुंचा। रोड से पहले ही कच्चे रास्ते में उसके भाई की मोटरसाइकिल दिखाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो मोटरसाइकिल के निकट उसका भाई अचेत अवस्था में पड़ा था। पीठ, मुंह और नाक से खून बह रहा था। ताराचंद की गंभीर हालत को देखकर उसने शोर मचाया तो उसके परिजन और आस पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और घायल ताराचंद को फरीदाबाद के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को ताराचंद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव को होडल ले जाकर संजीवनी अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया और जाम लगा दिया। जाम लगने से राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे डीएसपी सज्जन कुमार ने परिजनों को समझाया, जिससे करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।