{"_id":"6ae8df05bc8977162e0390e3","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116939-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक ट्रक से लिफ्ट लेकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष और दीपांशु दिल्ली-मुंबई हाईवे से एक ट्रक में सवार होकर गांव के पास पहुंचे थे। ट्रक से उतरने के बाद दोनों युवक पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए सोहना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं, कृष के दोनों पैर टूट गए और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल कृष की शिकायत पर रोजकामेव थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।