फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   youth deadbody found in farms

खेत में मिला युवक का शव

Thu, 07 Nov 2013 07:36 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 07 Nov 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
youth deadbody found in farms

जिले के गांव सेवली में खेतों पर 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेवली गांव निवासी सतीश कुमार छह नवंबर शाम को अपने खेतों पर गया था, लेकिन सात नवंबर को सुबह उसका शव खेतों में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि गांव के ही एक युवक का उसके पास फोन आया था कि सतीश कहां पर हैं। उसने बताया था कि सतीश दुकान पर है, तभी से दोनों गायब थे और अब सतीश का शव मिला है। सुरेश ने उक्त युवक पर ही सतीश की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता बलबीर के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed