{"_id":"64b96bcfdec82d63c908e934","slug":"youth-beaten-after-accusing-him-of-mobile-theft-dies-palwal-news-c-1-1-noi1076-739444-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा, मौत
विज्ञापन
9 नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
फोटो रोता बिलखता मृतक की मां और परिवार
फोटो मृतक सेकूल का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए गांव तेड में कुछ लोगों ने पहले एक युवक का अपहरण किया। उसके बाद उससे मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 9 नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिनगवां पुलिस ने शाहिद की शिकायत पर जमील, तारीफ, तसलीम, उस्मान आरिफ, मौसिम, आमिर, इमरान, सादिक के अलावा 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित शाहिद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 16 जुलाई को आरोपी तसलीम व मोसिम उसके लड़के साहिल को जबरदस्ती उठाकर जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और साहिल के ऊपर मोबाइल फोन चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर उसको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपने फोन से वीडियो भी बनाया। जिसमें आरोपियों ने उसके लड़के से जबरदस्ती मोबाइल चोरी करने की बात कबूल करवाइ। हमारे परिवार के एक दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी वीडियो में बुलवाए। शिकायत के अनुसार उसके बाद आरोपी साहिल को अपने घर ले गए और हमें फोन कर सूचना दी कि तुम्हारे लड़के ने हमारा फोन चुराया है, जिसका वीडियो हमारे पास है। बुलाने पर वह और उसका चचेरा भाई सेकुल आरोपियों के घर करीब शाम 6 बजे पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपी पहले से ही हममशविरा होकर अपने- अपने हाथों में लाठी, डंड, सरिया, फरसा वगैरह लेकर खड़े थे, जिन्होंने उनके पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सेकुल के सिर पर चोट लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया तो वह जैसे तैसे आरोपियों से अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुस गए। आरोपियों ने उनको घर के अंदर घुसकर भी मारा और घरेलू सामान भी तोड़ दिया।
उसके बाद उन्होंने पुलिस सहायता के लिए 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। उसके बाद परिवार के लोग सेकुल को शहीद हसन खान मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसकी बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
पिनगवां थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि शाहिद निवासी तेड की शिकायत पर गांव टेड़ के ही 9 नामजद सहित 7/8 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। जल्द की मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।