फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth arrested for supplying drug injections

Palwal News: नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करता युवक गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for supplying drug injections
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

28श्चड्डद्यश्च1- पुलिस की गिरफ्त में नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया आरोपी। - संवाद
----
नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करता युवक गिरफ्तार
- 30 इंजेक्शन बरामद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस की अपराध जांच शाखा पलवल ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन सप्लाई कर रहे एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से 38 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी हुडा सेक्टर-दो के समीप रजवाहे पर इंजेक्शन सप्लाई करने के लिए खड़ा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसआई लक्ष्मण के अनुसार वह अपनी टीम के साथ हुडा चौक के समीप गश्त पर था। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक हुडा सेक्टर-दो के पीछे रजवाहे के समीप नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए खड़ा हुआ है। सूचना मिलने ही उन्होंने तुरंत टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस ने युवक को मौके से काबू कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी सुनील बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बिजली निगम के एसडीओ देवी सिंह के समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक जुर्राब बरामद हुआ। जुर्राब में अलग-अलग नाम से 38 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन भरे हुए थे। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से इंजेक्शन की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed