{"_id":"6abeb1f9b8f434773b030bba","slug":"young-mans-arm-broken-in-attack-with-a-stick-palwal-news-c-24-1-pal1005-128689-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डंडे से हमला कर युवक का हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डंडे से हमला कर युवक का हाथ तोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के
इस्लामाबाद में मेला देखकर घर लौट रहे युवक की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुलीचंद ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की रात चश्मुद्दीन चौक के पास योगेश, पुष्पेंद्र और मनीष ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में बाएं हाथ व बाईं आंख में चोट आई। उसने योगेश ने पर बाएं हाथ पर वार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार जांच के दौरान पीड़ित की एक्स-रे रिपोर्ट हासिल की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।