फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Raised awareness about adopting yoga.

Palwal News: योग अपनाने के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about adopting yoga.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पलवल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को नियमित योग और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती उम्र में शारीरिक गतिविधियों के साथ मानसिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है। नियमित योग, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखा जा सकता है। वृद्धजनों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed