फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man shot in mutual transaction dispute

Palwal News: आपसी लेनदेन विवाद में युवक को गोली मारी

Tue, 12 Dec 2023 11:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in mutual transaction dispute
- युवक के माता-पिता को भी घायल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव भैंडोली में कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोली चला दी। गोली घर के अंदर बैठे एक युवक के पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि गोली चलाने वालों ने पीड़ित युवक के माता-पिता के साथ भी मारपीट की। विवाद आपसी लेनदेन को लेकर हुआ है। पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है, जबकि अस्पताल की तरफ से पुलिस को घायल युवक के बारे में जानकारी दी गई है।
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए लाया गया। उपचार के दौरान घायल युवक कृष्ण ने बताया कि गांव भैंडोली में वह अपने घर पर माता-पिता के साथ बैठा हुआ था। तभी उसके परिवार के कुछ लोग घर में घुस आए तथा आते ही उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसके पांव में लगी। जब उसके माता-पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी तथा घायल कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली- सफदरजंग अस्पताल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं हसनपुर थाना प्रभारी राम चंद जाखड़ ने बताया कि उनके पास अस्पताल से जानकारी आई है। पीड़ित की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद गांव में जाकर जांच की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित का अपने ही परिवार के साथ सोने की चेन खोने को लेकर विवाद है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी को घायल कृष्ण के बयान लेने के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके बयान आने तथा जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed