फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   young man missing

रहस्मयी हालात में युवक लापता

Wed, 09 Oct 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 09 Oct 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
young man missing

असावटी गांव से एक युवक रहस्यमयी ढ़ंग से गायब हो गया। लापता युवक की मां ने सदर थाना पुलिस में युवक की पत्नी, पत्नी के माता-पिता व भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होडल की रामहेत कॉलोनी निवासी चंद्रवती नामक विधवा महिला के तीन बेटे सागर, बंटी तथा राजेश हैं। तीनों शादी-शुदा है।

उसका छोटा बेटा राजेश अपने परिवार के साथ असावटी में किराये के मकान पर रहता था। वह फरीदाबाद स्थित प्रिंटिग प्रेस में नौकरी करता है। छह सितंबर को राजेश रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन

राजेश की मां ने बताया कि काफी दिनों से राजेश का न तो फोन आया और न ही उसके संबंध में कुछ पता चला। असावटी से पता चला कि राजेश छह सितंबर से गायब है।

इस संबंध में राजेश की पत्नी पूनम ने अपने पति के लापता होने की सूचना किसी को नहीं दी। चन्द्रवती ने पूनम से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके चलते यह मामला एक माह तक दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्रवती का आरोप है कि उसके बेटे राजेश का अपहरण किया गया हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राजेश के अपहरण में राजेश की ही पत्नी पूनम, पूनम की माता, पिता व भाई का हाथ है। सदर थाना पुलिस ने पत्नी सहित उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed