फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Young farmers will work in fields, elders will run agitation'

‘युवा किसान खेतों में काम करेंगे, बुजुर्ग चलाएंगे आंदोलन’

Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
'Young farmers will work in fields, elders will run agitation'
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार सुबह धरने की अध्यक्षता भुडेर पाल के गांव धतीर निवासी बीर सिंह ने की, जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने किसानों में जोश भरने का काम किया। राष्ट्रवादी विचार मंच के अध्यक्ष स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तानाशाही चरम पर हैं। सरकार द्वारा केवल लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगा दी जाएगी। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा, लेकिन पीएम मोदी अपना वादा पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान तीनों काले कानूनों के खिलाफ तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन तानाशाह सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचार मंच ने निर्णय लिया है कि भ्रष्टाचार, नशाखोरी, शोषण, पाखंड, नारी उत्पीड़न, जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ जन जागरण अभियान को तेज किया जाएगा। किसान नेता मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि फसल कटाई का काम शुरू होने वाला है। सरसों की कटाई चल रही है और तापमान बढ़ चुका है। ऐसे में धरना चलाना बुजुर्ग किसानों की जिम्मेदारी है। युवा किसान खेतों में काम करेंगे और बुजुर्ग किसान धरना देंगे। धरना पहले की तरह यथावत चलाया जाएगा और किसानों को गर्मी से बचाने का पूरा प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का अब केवल एक ही लक्ष्य है कि कानून वापसी तो घर वापसी।
सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे और एमएसपी गारंटी बिल बनाना होगा। जब तक मांगे नहीं होंगी, तब तक आंदोलन थमने वाला नहीं है। धरने को घनचक्कर माधोपुर, शिव सिंह छाताष, सोहनपाल चौहान, भागीरथ बेनीवाल, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक बेनीवाल, मानसिंह महेशपुर, भीम सिंह, इंदर रावत ने भी संबोधित किया। वहीं रंजीत सिंह मितरौल, धनीराम अलावालपुर, हरप्रशाद औरंगाबाद, अच्छेलाल जोधपुर, चन्द्रमुनि धतीर, और बेदू ने रागिनी और चौपाई प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed