फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wrestlers gathered in the district, Wrestling Maha Kumbh started with enthusiasm and traditional style

Palwal News: जिले में जुटा पहलवानों का जमावड़ा, उत्साह और पारंपरिक ढंग से हुआ कुश्ती महाकुंभ का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers gathered in the district, Wrestling Maha Kumbh started with enthusiasm and traditional style
तीन दिवसीय नेशनल अंडर-17 रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू, खेल मंत्री बोले- कुश्ती हरियाणा की मिट्टी में रची-बसी है
विज्ञापन

हरियाणा बना खेलों का पावर हाउस, पलवल में रचा गया कुश्ती का नया इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। तीन दिवसीय नेशनल अंडर-17 रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज रविवार को जोरदार उत्साह और पारंपरिक ढंग से हुआ। उद्घाटन समारोह में देशभर से आए युवा पहलवानों, कोचों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी दमखम के साथ दांव-पेच आजमाते नजर आए। वहीं, आयोजन स्थल पर खेल भावना, जोश और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को कहा कि हरियाणा अब खेलों का पावर हाउस बन चुका है। खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि कुश्ती हरियाणा की मिट्टी में रची-बसी है और यह राज्य हमेशा से कुश्ती का गढ़ रहा है। उन्होंने यह बात पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीन दिवसीय अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ के मौके पर कही।

कार्यक्रम की शुरुआत खेल मंत्री ने वीर शिरोमणि श्री हनुमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने मंच से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और पहलवानों से हाथ मिलाकर औपचारिक शुरुआत करवाई। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 600 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 450 पुरुष और 150 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध
गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है। यही वजह है कि ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को सबसे ज्यादा मेडल दिलाने में हरियाणा का योगदान अहम रहा है। उन्होंने कहा कि देशां में देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाना कहावत को हमारे खिलाड़ी चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे। मंत्री ने युवाओं को खेलों में भविष्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी आने नहीं दी जाएगी, सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में खेल मंत्री ने ‘भारत केसरी’ उपाधि विजेता जयप्रकाश, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड विजेता माही सिवाच, सिल्वर विजेता पायल जाखड़ और कोच डॉ. राजीव गोदारा को सम्मानित भी किया। उन्होंने दर्शकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना और युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की।


इस मौके पर कुश्ती महासंघ, जिला प्रशासन और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। सोमवार को महिला वर्ग और मंगलवार को ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो मैट की व्यवस्था की है। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और खिलाड़ियों की मेहनत से हरियाणा आज राष्ट्रीय खेल मानचित्र में अग्रणी स्थान पर पहुंच चुका है।

कुश्ती महाकुंभ में कौन-कौन भिड़े
कुल खिलाड़ी : 600
पुरुष खिलाड़ी : 450
महिला खिलाड़ी : 150

आज से महिला वर्ग के मुकाबले

भारवर्ग : 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किग्रा

27 मई (मंगलवार) : ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले

भारवर्ग : 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा

खेल मंत्री ने किसे किया सम्मानित

जयप्रकाश: ओलंपियन, भारत केसरी

माही सिवाच (फरीदाबाद) : एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, स्वर्ण पदक विजेता

पायल जाखड़ : एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, रजत पदक विजेता

डॉ. राजीव गोदारा : बॉक्सिंग कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed