फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Workers are the cornerstone of nation building: Gaurav Gautam

श्रमिक राष्ट्र निर्माण का आधारस्तंभ : गौरव गौतम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Workers are the cornerstone of nation building: Gaurav Gautam
खेल राज्यमंत्री ने जिले में कई कार्यक्रमों का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को जिले में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने जिला सचिवालय के सरल केंद्र में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद संस्था द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति पुरस्कार वितरण समारोह का भी शुभारंभ किया।
मंत्री गौरव गौतम ने श्रमिक सम्मान समारोह में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। श्रमिक राष्ट्र निर्माण का आधारस्तंभ हैं और भारतीय संस्कृति में श्रम को पूजा और श्रमिक को विश्वकर्मा कहा गया है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ईएसआई स्वास्थ्य संरक्षण की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


खेल मंत्री सनातन संस्कृति पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति के स्थान पर सनातन संस्कृति को अपनाना चाहिए। गीता, रामायण, वेद और पुराण जैसे ग्रंथों का ज्ञान युवाओं को दिशा देगा और उन्हें गलत राह पर जाने से रोकेगा। मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन, मेहनत और समर्पण के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवाओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नगर कैंप में कार्यकर्तओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

जवाहर नगर कैंप में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126वें मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से सामान्य नागरिकों के प्रयासों को सामने लाकर पूरे देश को प्रेरणा देते हैं। खेल मंत्री ने इस दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जोर दिया और कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। इनमें देश की मिट्टी की सुगंध और श्रमिकों की मेहनत झलकती है। स्वदेशी उत्पादों से जहां भारत की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी, वहीं स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार भी मिलेगा। गौरव गौतम ने कहा कि स्वदेशी बनाना और अपनाना ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की असली पहचान है। कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed