फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Work begins on repairing the flyovers on NH-19

Palwal News: एनएच-19 के फ्लाईओवरों को दुरुस्त बनाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Work begins on repairing the flyovers on NH-19
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के फ्लाईओवरों पर गहरे गड्ढों और उखड़ी सड़क की समस्या को लेकर अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित खबर का असर हुआ है। फ्लाईओवरों पर नए सिरे से सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत पृथला फ्लाईओवर से की गई है।

अमर उजाला ने प्रमुखता से बताया था कि करोड़ों रुपये की लागत से बने फ्लाईओवरों पर सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हुडा, पृथला और बघौला फ्लाईओवर पर गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों का खतरा बढ़ा रहे थे। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद हाईवे पर सड़क सुधारने का काम शुरू हुआ है। पृथला फ्लाईओवर पर सड़क बनाने का कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब वाहन चालकों को अन्य फ्लाईओवरों पर भी सड़क की मरम्मत और गड्ढे भरने के काम में तेजी आने का इंतजार है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed