फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three accused arrested for robbery in the name of solar structure

Palwal News: सोलर स्ट्रक्चर के नाम पर लूट के तीन आरोपी धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbery in the name of solar structure
सोने की लूटी गई अंगूठी, नकदी, वारदात में प्रयुक्त कार, बाइक व आईफोन बरामद
विज्ञापन


होडल। सीआईए ने सोलर स्ट्रक्चर सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर बुलाने और हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने की लूटी गई अंगूठी, 24 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

डीएसपी नरेंद्र सिंह खटाना ने बताया कि शिकायतकर्ता विवेकानंद एकनाथ आरगजे, निवासी बीड, महाराष्ट्र ने थाना होडल में शिकायत की थी कि स्ट्रक्चर खरीदने के सिलसिले में एक व्यक्ति से उनकी बात हुई थी। आरोपियों ने खुद को विवेक इंडस्ट्रीज से जुड़ा बताकर डील फाइनल करने के लिए उन्हें होडल बुलाया। 14 अक्तूबर को साथी संतोष महादेव के साथ होडल पहुंचने पर आरोपियों ने बाबरी मोड़ के पास उन्हें कार में बैठाया और गोदाम दिखाने के बहाने जंगल की ओर ले गए। रास्ते में उसके साथी भी गाड़ी में सवार हो गए और गन्ने के खेत के पास पिस्तौल दिखाकर सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड छीन लिए। इसके बाद स्वाइप मशीन तथा ऑनलाइन माध्यमों से कुल 2 लाख 4 हजार रुपये की जबरन ट्रांजेक्शन करवा ली और जंगल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गिरफ्तारी व पुलिस रिमांड के दौरान कार्रवाई

प्राथमिकी के बाद आरोपी आसिफ और जुबेर, निवासी सिंगार, नूंह को 15 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। अदालत से 6 दिन की पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी राजकुमार, निवासी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ लूटी गई संपत्ति प्राप्त करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed