{"_id":"65a02622d53da470720d83c6","slug":"women-have-special-contribution-in-the-progress-of-the-state-and-country-governor-palwal-news-c-24-1-fb11002-4197-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य व देश की उन्नति में होता है महिलाओं का विशेष योगदान: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य व देश की उन्नति में होता है महिलाओं का विशेष योगदान: राज्यपाल
Thu, 11 Jan 2024 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी राज्य व देश की उन्नति में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है। जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां कभी गरीबी तथा कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हो सकती है। इसलिए महिलाओं का सम्मान करें तथा महिलाओं को शिक्षित बनाएं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश व समाज आगे बढ़ेगा। महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बृहस्पतिवार को यहां धर्म पब्लिक स्कूल में आयोजित विकसित भारत, समृद्ध भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल के विधायक दीपक मंगला ने की। संयोजन धर्म पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया मौजूद थे।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान यूपीएसई इंजीनियरिंग में देश में भर में 24 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भावना तथा 274 वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस तेवतिया सहित मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्म पब्लिक स्कूल में बनाए गए हाॅस्टल का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। जिसे राज्यपाल बंंडारू दत्तात्रेय ने काफी सराहा।
राज्यपाल बंंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति अपनी मंंजिल पा सकता है। गरीब, अमीर हर व्यक्ति को चाहिए कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। स्कूलों में भी बच्चों को गरीब व अमीर का भेदभाव किए बिना बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। ताकि बच्चे शिक्षित होकर देश व समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी दे सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति तथा देश को आगे बढ़़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास के चलते भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। राज्यपाल ने कहा कि देश के हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। बच्चों को तकनीकी शिक्षा देनी चाहिए। प्रधानमंत्री की सोच के चलते आज भारत के युवा विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं तथा नौकरियां कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगाए हुए स्टॉल का अवलोकन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के खिलाड़ियों व छात्रों को सम्मानित किया तथा लाभार्थी महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत यात्रा देश में नई क्रांति लाएगी।
सुरक्षा को लेकर पुलिस रही सतर्क
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के पलवल आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। जिला उपायुक्त ने जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे, वहीं पुलिस विभाग द्वारा शहर के सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया हुआ था। राज्यपाल के आने तथा जाने से आधा घंटा पहले सभी चौराहों पर नाका लगा वाहनों के आवागमन को रोक दिया। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी भी हुई, लेकिन पुलिस ने लोगों को राज्यपाल की सुरक्षा का हवाला देते हुए समझाया।