फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women from Chauhan Pal tied the knot with hymns and dance

चौहान पाल से आई महिलाओं ने भजनों व नृत्य से बांधा समा

Fri, 30 Jul 2021 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Women from Chauhan Pal tied the knot with hymns and dance
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में अटोहां चौक पर चल रहा धरना पहले की तरह तेज होने लगा है। धरने में प्रतिदिन अलग-अलग पालों द्वारा कमान संभाली जा रही है। पालों से लोग ट्रैक्टरों में भर-भरकर धरने पर पहुंचते हैं और कृषि कानूनों के विरोध के साथ किसानों का मनोरंजन करते हैं। शुक्रवार को धरने की कमान संभाल रहीं चौहान पाल से आई महिलाओं की भजन मंडली ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सावन व ब्रज के गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिसे देखे बिना राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोग भी नहीं रह सके।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता छिद्दी सरपंच घोड़ी ने की, जबकि संचालन मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया। धरने में शुक्रवार को मीतरौल चौहान ने समर्थन दिया। पाल की तरफ महिलाए नाचती-गाती हुई पहुंची। चौहान पाल के गांव अटोहां से आई भजन मंडली ने सावन व ब्रज के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने अपने गीतों के जरिये सरकार व कृषि कानूनों पर जमकर कटाक्ष किया। महिला भजन मंडली अपने साथ ढोलक, मजीरा व बाजा लेकर आई, जिनसे उन्होंने भजन गाए। महिलाओं ने नीम की निंबोली सावन जल्दी अइयो रे, पड़ गए झूला अमुआ की डाल पर सहित अन्य भजन गाए। महिलाओं के अलावा धरने में हरी मेंबर घोड़ी, रणजीत महाशय, बीर सिंह चौहान व भजन पार्टी लालवा ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर महिलाएं नृत्य करती हैं। पूरे ब्रज क्षेत्र में यह परंपरा सावन के महीने में जारी रहती है। महिलाओं ने धरने में भजनों को विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत कर धरने को यादगार बनाने का काम किया है। किसान ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सरकार को बताना चाहता है कि किसान का जीवन संघर्षपूर्ण है। विपरीत परिस्थितियों में किसान हंसते-गाते हुए हर संकट से उभरने का काम करता है। सरकार कृषि कानूनों पर जितना लंबा समय खींच रही है, किसानों के हौसले उतने ही बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को रणजीत सिंह थानेदार, श्रीचंद महाशय, बीर सिंह दलाल, चेतराम मैंबर, सोहनपाल चौहान, बिजेंद्र लालवा, कर्ण सिंह मितरौल, रूपचंद दलाल, धर्म सिंह प्रधान, नरेंद्र सहरावत, रूपराम तेवतिया व ताराचंद प्रधान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed