फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women danced on Teej's folk songs

तीज के लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women danced on Teej's folk songs
पलवल। तीज पर्व नजदीक आते ही जिले में सामाजिक संस्थाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने शुरू कर दिए गए हैं। कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए जहां झूला झूलने के इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं सावन के लोकगीत गाए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में महिलाएं ग्रुप बनाकर लोकगीतों पर जमकर नृत्य कर रही हैं।
विज्ञापन

आधुनिकता की दौड़ में खत्म हो रहे त्योहारों को जिंदा रखने के लिए अब केवल सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के चलते रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा यहां ग्रांड प्रकाश ढाबे पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान पराग चुटानी ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने मेहंदी रचवाई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तीज के लोकगीत गाए गए। इसके अलावा बच्चों व महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

क्लब प्रधान पराग चुटानी ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व ब्रज क्षेत्र में विशेष महत्व है। महिलाओं के लिए इस पर्व का महत्व काफी ज्यादा है। पहले की तरह तो अब तीज पर उस तरह से रौनक नहीं रहती, लेकिन फिर भी ब्रज क्षेत्र में तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा भी इस पर्व को परंपरागत तरीके से ही मनाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर क्लब द्वारा पिछले साल पूर्व प्रधान डॉ. शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा डायमंड अवार्ड से नवाजे जाने पर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दीपक गुलाटी, डॉ. अंजलि जैन, सचिन जैन, अरविंद गोयल, संजय मित्तल, रोहित गुप्ता, योगेंद्र गोयल, मोहित गोयल, अमन अरोड़ा, दीपक कटारिया, बिजेंद्र सौरोत, सतीश गुप्ता, हेमराज पोसवाल, यश मंगला विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed