फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women came to vote by singing Mangal Geet

Palwal News: मंगल गीत गाकर मतदात करने पहुंची महिलाएं

Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women came to vote by singing Mangal Geet
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। ब्रज क्षेत्र में शामिल पलवल जिले में आज भी लोकतंत्र का पर्व चुनाव जोश के साथ मनाया जाता है। आज भी महिलाएं पुरानी परंपरागत तरीके से वोट डालने जाती हैं। शनिवार को आयोजित विधानसभा चुनाव में घूंघट की आड़ में गीत गाती हुईं महिलाएं वोट डालने पहुंची। सुबह से ही महिलाएं झुंड बनाकर मतदान केंद्रों पर जाने लगी।

गांवों में मंगल गीत गाती महिलाओं देख ऐसा लग रहा था जैसे किसी पर्व या मेले का मौका हो। हालांकि मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने घंटों लाइनों में लगकर मतदान किया और फिर अपनी टोली के साथ ही गीत गाती हुई घरों को लौट गईं। ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव किसी उत्सव से कम नहीं है। प्रत्याशियों को टिकट मिलते ही गांव में चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो जाती है। चौपालों व बैठकों पर हुक्के के साथ चुनावी माहौल गर्म रहता है। वहीं, घर की चौधर संभाल रही महिलाएं भी चुनावी चर्चाएं करती दिखाई देती हैं। गांव में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशियों के बारे में जमकर चर्चा होती है। बड़ी बुजुर्ग अपने बहुओं को अपने समय में होने वाले चुनावी जोश की कहानियां सुनाती हैं। घर के बड़े बुजुर्ग सुबह जल्दी मतदान करके लौट आते हैं। वहीं, महिलाएं घर का काम निपटा साज-सज्जा के साथ नए परिधान पहनकर टोलियों में मतदान करने के लिए जाती हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव के दौरान गांवों में महिलाओं में जोश दिखाई दिया। महिला के टोलियां गीत गाते हुए मतदान केंद्रों पर पहुंची। मतदान करके लौटी टोलियां कई स्थानों पर अपने परंपरागत गीतों पर नृत्य भी करती नजर आईं। काफी महिलाओं के साथ बच्चे भी लोकतंत्र के इस पर्व को देखने के लिए साथ केंद्रों पर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed