{"_id":"6ac155edec81a9eced0838a1","slug":"womans-body-found-on-railway-tracks-palwal-news-c-24-1-pal1008-128765-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव, छह पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव, छह पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। महिला के पिता बीर सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। दो सितंबर को सोनिया का शव पलवल-असावटी रेलवे लाइन पर मिला था।
जीआरपी पलवल प्रभारी राजेंद्र के अनुसार, सोनिया की शादी 16 फरवरी 2020 को संदीप, निवासी कल्याण एन्क्लेव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर सोनिया को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। शिकायत में पांच तोला सोना, 10 लाख और बाद में 25 लाख रुपये देने का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष सोनिया के मायके की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव भी बनाता था।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण चोटों से शॉक और रक्तस्राव बताया गया। जीआरपी ने पति संदीप, ससुर टीकम, सास शकुंतला, जेठ मनजीत, जिठानी ज्योति और मामा ससुर प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।