फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman troubled by dowry torture, consumed poison, died

दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत

Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman troubled by dowry torture, consumed poison, died
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

पलवल। ससुरालजनों की प्रताड़ना व दहेज की मांग से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि गांव चांदहट निवासी धर्मवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेटी नेहा (20) की शादी 13 मई को गांव रजौला निवासी नीरज के साथ की थी। शादी के बाद से ही नेहा को पति नीरज, सास जयवंती व ससुर धर्मपाल कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक बार लोगों के सामने नेहा के ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने भविष्य परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया और उसे अपने साथ ले गए, लेकिन उसके बाद आरोपी फिर से नेहा को परेशान करने लगे तो वह मायके आ गई। 16 अक्तूबर की शाम चार बजे नीरज, बुआ का लड़का गांव चिरवाड़ी निवासी और ताऊ बलदेव घर पर नेहा को अकेला देख जबरन साथ ले जाने लगे, लेकिन शोर सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए तो तीनों व्यक्ति वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद नेहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed