{"_id":"68b2ea951415c58ff50d75d8","slug":"woman-robbed-of-lakhs-in-moving-train-palwal-news-c-24-1-gr11004-117420-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के लिए ::: चलती ट्रेन में महिला से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के लिए ::: चलती ट्रेन में महिला से लाखों की लूट
विज्ञापन
इंदौर से निजामुद्दीन जा रही थी नोएडा निवासी महिला, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। एक महिला यात्री से चलती ट्रेन में लाखों की लूट हो गई। नोएडा की रहने वाली अरुणा कौशल अपने बेटे के साथ इंदौर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थीं। सफर के दौरान बदमाश उनके बैग में रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। जीआरपी थाना फरीदाबाद प्रभारी राजपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, होडल जीआरपी चौकी प्रभारी चंद्रपाल के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।
अरुणा कौशल ट्रेन के कोच एस-7 में सीट नंबर 16 पर यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान जब वे नींद में थीं तभी ट्रेन पलवल के बंचारी रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई। इस दौरान एक अज्ञात युवक उनका बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूद गया। बैग में करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 18 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और घर की चाबियां रखी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल किया और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचकर अपने पति अनूप कुमार को भी इसकी सूचना दी।